RPSC Senior Teacher English Exam 2025: अंग्रेजी विषय की विचारित सूची जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंग्रेजी विषय के परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दी है। परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सभी सफल उम्मीदवारों को पात्रता जांच के लिए चुन लिया गया है। आयोग द्वारा जारी इस विचारित सूची (Considered List) में कुल 3713 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल किया गया है।
भर्ती परीक्षा से जुड़े मुख्य आंकड़े
यह पूरी सीनियर टीचर भर्ती प्रक्रिया कुल 9,651 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती में अकेले अंग्रेजी विषय के लिए 1956 पद निर्धारित किए गए हैं।
- परीक्षा तिथि: 17 जुलाई 2026
- कुल आवेदनकर्ता: 97,227
- परीक्षा में शामिल उम्मीदवार: 62,882
- अयोग्य घोषित उम्मीदवार: 228 (10% से अधिक प्रश्नों में पांचवें विकल्प को खाली छोड़ने के कारण)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है।
31 अक्टूबर से भर सकेंगे विस्तृत आवेदन फॉर्म
विचारित सूची में शामिल किए गए सभी अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र (Detailed Form) भरना होगा।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि: 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
- प्रक्रिया: अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर जाकर ‘My Recruitment – Detailed Form CUM Scrutiny – Apply Now’ विकल्प का चयन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म की दो प्रतियां प्रिंट करके सुरक्षित रखनी होगी, जिनकी आवश्यकता दस्तावेज सत्यापन के समय होगी।
दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया
विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा ही अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, समय और स्थान की सूचना दी जाएगी। RPSC द्वारा अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। विभाग द्वारा पात्रता जांच के बाद अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, कई श्रेणियों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले पर्याप्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण कुछ पद खाली रहने की भी संभावना है, जिसकी स्थिति दस्तावेज सत्यापन के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।